Breaking News

मार्ग दुर्घटना में घायल हुए गुड्डू ने भी दम तोड़ा

Spread the love

मार्ग दुर्घटना में घायल हुए गुड्डू ने भी दम तोड़ा

बुधवार की रात कछला-शाहबाद हाइवे पर हुआ था हादसा

केसरपुर से बदायूं दाबत खाने जा रहे थे तीनों युवक

बिल्सी। कछला-शाहबाद हाइवे पर बुधवार की रात एक बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। बाइक पर तीन युवक बैठ कर बदायूं एक दावत खाने के लिए जा रहे थे। जिसमें एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दूसरे ने आज सुबह इलाज के दौरान बरेली के एक निजी अस्पलात में दम तोड़ दिया। तीसरे घायल युवक का चंदौसी एक अस्पताल में इलाज चल रही है। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के गांव सिरतौल का मजरा केसरपुर निवासी गुड्डू सागर पुत्र सियाराम, पवन कुमार पुत्र दुर्गपाल और अजीत पुत्र छोटेलाल एक बाइक पर बैठ कर बीती बुधवार की रात करीब आठ बजे गांव बदायूं एक दाबत में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जैसे उनकी बाइक कछला-शाहबाद हाइवे पर स्थित गांव दिधौनी के पास पहुंची, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को रौंद दिया। जिसमें गंभीर रुप से घायल हुए अजीत कुमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि गुड्डू और पवन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही क्राइम इंस्पेक्टर बीके मौर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और उन्होंने दोनों घायलों को बिल्सी सीएचसी पहुंचाया, यहां दोनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक अजीत के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पीएम को भेज दिया। आज सुबह गुड्डू पुत्र सियाराम ने भी बरेली के एक अस्पताल में इलाज के दौराम दम तोड़ दिया। दो युवको की मौत के बाद गांव में कोहराम मच गया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कैंटर की टक्कर से ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त, दो लोग गंभीर घायल

Spread the loveसंवाददाता बिल्सी, बदायूं। बिल्सी थाना क्षेत्र में सतेती चौराहे के पास रविवार दोपहर …