Breaking News

जर्जर लिंटर का मलबा गिरा, दंपति हुए घायल

Spread the love

जर्जर लिंटर का मलबा गिरा, दंपति हुए घायल

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या पांच में एक जर्जर मकान का लिंटर का मलबा गिरने से दंपति घायल हो गया। जिनका उपचार नगर के सरकारी अस्पताल में चल रहा है।

मिली जानकारी के मुताबित नगर के मोहल्ला संख्या पांच निवासी नारायन दत्त पुत्र रामेश्वर दयाल ने बताया कि वह दोपहर के समय अपने घर के अंदर बैठा। बराबर में उसकी पत्नी सुनीता भी बैठी थी। अचानक से जर्जर लिंटर का मलबा गिर गया। लिंटर का मलबा गिरने की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। आनन फानन लोगों ने सबसे पहले घायल दंपति को मलबे से बाहर निकाला। जिसमें गंभीर रुप से घायल नारायन दत्त को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। जबकि उसकी पत्नी के मामूली चोट आई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बड़े नवाचारों का जन्म भारी बजट से नहीं, बड़े विचारों सेः प्रो. संदीप पोद्दार

Spread the love मुरादाबाद। लिंकन यूनिवर्सिटी कॉलेज, मलेशिया में रिसर्च एंड इन्नोवेशन के डिप्टी वाइस …

error: Content is protected !!