Breaking News

वजीरगंज में विकलांग आश्रम में लोक गायन कार्यशाला का हुआ समापन।

Spread the love

वजीरगंज में विकलांग आश्रम में लोक गायन कार्यशाला का हुआ समापन।

वजीरगंज में उतर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान लखनऊ संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश एवं विकलांग कल्याण सेवा समिति वजीरगंज बदायूं में सृजन लोक गायन कार्यशाला का हुआ समापन कार्यक्रम, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने विकलांग आश्रम वजीरगंज में विकलांग बच्चों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लोक गायन कार्यशाला समापन के दौरान प्रमाण पत्र वितरित किए। विकलांग आश्रम संस्थापक उनीश पाल सिंह ने जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव को मां बगला मुखी की स्मृति चिन्ह देकर जोरदार स्वागत किया। लखनऊ से चलकर आए हितेश भारद्वाज, राजन, साजन ने बच्चों को गायन कार्यशाला में सिखाया गायन संस्कृति। लखनऊ से आए शास्त्री जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने किया सम्मानित। विकलांग कल्याण सेवा समिति वजीरगंज बदायूं इस कार्यक्रम में दूर दूर के लोगों ने भाग लिया था। माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने कहा माइंड फ्रेश करने के लिए भी हम लोगों को कुछ ऐसा सुनना चाहिए ताकि हमारा माइंड फ्रेश रहे हम लोगों को दिवाला से मूड नहीं मारकर कुछ गीत सुनना चाहिए। बगला मुखी जन सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष वजीरगंज उनीश पाल ने बताया जिन्होंने बगला मुखी पाठ पड़ा था उन्हें सहित सभी कमेटी के लोगों को वर्षा यादव द्वारा सम्मानित कराया। वहीं मंच का संचालन विनोद कुमार ने किया। उन्होंने ने बताया की 10 रुपया मासिक शुल्क पर सदस्य बनाए जा रहे हैं हमारा लक्ष्य है 25000 सदस्य बनाने है जिसमें 15000 के लगभग सदस्य बनाए जा चुके है।और जल्द ही वृद्धा आश्रम की भूमि पूजन होगा। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, अध्यक्ष उनीश पाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य सुनीरा गौर, सुमित कुमार, जयपाल दिवाकर, चंचल यादव,गौर,सर्वेश उपाध्याय, विन्देश कुमार,दिनेश कुमार, नेत्रपाल, आकाश शाक्य,ब्रजपाल लोधी,सुशील कुमार,दानवीर,धर्मपाल शाक्य, नेक्शू,दीपक पाल, देवेंद्र शाक्य,योगेंद्र साहू, दीवान जी, तालेबर, ओमप्रकाश गुरु,बाबूराम,अजमल खां सहित बंगला मुखी जन सेवा ट्रस्ट की टीम मौजूद रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर बिल्सी में चला वृहद वृक्षारोपण अभियान

Spread the loveविधायक हरीश शाक्य के नेतृत्व में लगाए गए छायादार एवं फलदार पौधे, पर्यावरण …

error: Content is protected !!