Breaking News

वकील के बंद घर के ताले तोडे, उड़ाई नगदी और आभूषण

Spread the love

वकील के बंद घर के ताले तोडे, उड़ाई नगदी और आभूषण

मोहल्ला संख्या एक होली चौक के पास की घटना

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या एक होली चौक के निकट बंद पड़े एक वकील के मकान का ताला तोड़कर चोर साढ़े पांच हजार रुपए की नगदी समेत सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक नगर के मोहल्ला संख्या एक होली चौक निवासी प्रेम सिंह पुत्र जय सिंह ने बताया कि वह बदायूं कचहरी में वकील है। उनका परिवार आवास विकास बदायूं में रहता है और उनका उक्त बिल्सी का मकान बन्द रहता है। बीती 19 और 20 मई की रात्रि को अज्ञात चोरों ने मकान के ताले तोड़ कर घुस गए। जिन्होने घर में रखी 5600 रुपए रुपये नगदी, एक जोड़ी सोने के कुन्डल, एक सोने की अगूंठी, एक जोडी पायजेब चोरी कर फरार हो गए। वकील प्रेम सिंह ने बताया कि घर में लगे सीसीटीवी कैमरे उनके मोबाइल फोन से अटैच है। जिसमें सारी लोकेशन मिलती रहती है। उन्होनें मोबाइल में देखा कि घर के दरबाजा खुला तो उनके होश उड़ गए। जिसके बाद उन्होनें इसकी जानकारी अपने पड़ोसियों से ली। तो घटना की पूरी जानकारी मिल सकी। जिसके बाद मंगलवार की शाम इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। जिसपर पुलिस ने जांच करते हुए घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में बतौर एक्सपर्ट संयुक्त आयुक्त, उद्योग ने दिए इन्नोवेटिव आइडियाज़ संग स्टार्टअप प्रपोजल्स के गुर

Spread the loveमुरादाबाद। एमएसएमई हैकथॉन आइडिया 6.0 के तहत संयुक्त आयुक्त, उद्योग, आगरा अनुज कुमार …

error: Content is protected !!