Breaking News

बिसौली रॉयल्स के तत्वावधान में के.डी. मोंटेसरी स्कूल में चल रहे 10 दिवसीय समर कैंप

Spread the love

बिसौली। जायंट्स ग्रुप आफ बिसौली रॉयल्स के तत्वावधान में के.डी. मोंटेसरी स्कूल में चल रहे 10 दिवसीय समर कैंप के पांचवें दिन विभिन्न प्रकार की विधाओं की प्रैक्टिस कराई। सर्वप्रथम ग्रुप के अध्यक्ष राहुल वार्ष्णेय ने गणपति जी के सामने दीप प्रज्ज्वलित किया। समाज सेविका पवित्रा वार्ष्णेय, पिंकी वार्ष्णेय, तनीशा वार्ष्णेय, मुस्कान वार्ष्णेय, पल्लवी वार्ष्णेय, विनीता वार्ष्णेय ने गणपति वंदना और जायंट्स प्रार्थना की। ब्यूटीशियन मुस्कान वार्ष्णेय ने रुचिकर तरीके से मेहंदी लगाना सिखाया और हेयर स्टाइल भी बनाने सिखाए। तनीशा वार्ष्णेय ने,”कृष्णा कृष्णा” गाने पर नृत्य की प्रैक्टिस कराई और अदभुत वैदिक मैथ की ट्रिक्स सिखाईं और ढोलक की प्रसिद्द ट्यूटर पल्लवी वार्ष्णेय ने ढोलक बजाना सिखाया। इस अवसर पर ग्रुप के अध्यक्ष राहुल वार्ष्णेय, पिंकी वार्ष्णेय, पवित्रा वार्ष्णेय, मुस्कान वार्ष्णेय, पल्लवी वार्ष्णेय, तनीशा वार्ष्णेय, रेखा वार्ष्णेय आदि उपस्थित रहीं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अचानक पेड़ गिरने से बाल-बाल बचा दुकानदार पेड़ गिरने से पास खड़े लोगों में मची अफरा तफरी

Spread the loveबिजली के तार हुए क्षतिग्रस्त, स्कूल के छात्र महज दस कदम दूर थे …