Breaking News

भाजपा के तत्वाधान में लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति कार्यक्रम का शुभारम्भ

Spread the love

बिसौली। भाजपा के तत्वाधान में लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति कार्यक्रम का शुभारम्भ ब्रज क्षेत्र भाजपा के महामंत्री हेमंत राजपूत एवं पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने उनके चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया।
नगर के विद्या मंदिर इंटर कालेज के खचाखच भरे सभागार में मुख्य अतिथि हेमंत राजपूत ने कहा कि महापुरुष सर्वसमाज के होते है उनके प्रति सभी क़ो श्रद्धा और समर्पण का भाव रखना चाहिए। लोकमाता अहिल्याबाई के देश और समाज के प्रति किये गए योगदान और सेवा कार्यों क़ो भुलाया नही जा सकता। उन्होंने कहा होल्कर समाज के लिए यह गर्व की बात है कि अहिल्याबाई ने उनके यहाँ जन्म लिया लेकिन वह पूरे सर्व समाज के लिए पूज्यनीय थी। इसीलिए सर्व समाज ने उन्हें लोकमाता अहिल्याबाई का सम्मान दिया। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने कहा कि हमें महापुरुषों के इतिहास की जानकारी रखनी चाहिए। उन्होंने सभी से लोकमाता के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेकर अपने जीवन मे अंगीकार करना चाहिए। इससे पूर्व कार्यक्रम संयोजक सनवीर पाल, पूर्व प्रधान श्रीपाल पाल, अशोक पाल एड ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों क़ो लोकमाता का चित्र एवं अंगवास्त्र भेटकर सम्मानित किया। संचालन जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय ने और अध्यक्षता समाजसेवी रमेश चंद्र पाल ने की। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख ओमकृष्ण, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अमित पाठक, सलोनी पाठक, अमिता उपाध्याय, ओमप्रकाश पाल, बब्लू पाल, ओमवीर पाल, डा सुधीर कुमार पाल, मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, सुनील सिंह एड, रीतेश चौहान, दिनेश राजपूत, मुड़िया चेयरमैन अनुपम पाठक, आईटी सेल के जिला संयोजक संदीप चौहान, शिव कुमार पाराशरी वैभव शर्मा आदि ने भी विचार व्यक्त किये।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उत्पीड़न और समस्याओं के खिलाफ एकजुट हुए सैकड़ों बैंक सीएसपी संचालक

Spread the loveदादी की रसोई पर हुई जिला स्तरीय बैठक बदायूं। जनपद बदायूं में बैंकिंग …