Breaking News

बालक-बालिकाओं को क्लासिकल, हिपहाप, बालीवुड, लिरिकल, बैंकिंग, पापिंग पर कराया जाएगा अभ्यास

Spread the love

सद्गुणों से मिलती है विश्व ख्याति

– बालक-बालिकाओं को क्लासिकल, हिपहाप, बालीवुड, लिरिकल, बैंकिंग, पापिंग पर कराया जाएगा अभ्यास

बदायूं : नृत्य आर्ट स्टूडियो प्रोफेसर्स कालोनी रोड राजमहल गार्डन के पास मुख्य अतिथि स्काउट संस्था के पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर एवं गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने फीता काट कर भव्य उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को श्रेष्ठ संस्कारों और सद्गुणों से अभिसिंचित करें। आचरण पवित्र,भावनाएं शुद्ध होने के साथ जन्मभूमि भी गौरवान्वित होती है। सद्गुणों से विश्व ख्याति प्राप्त होती है।
डायरेक्टर एवं कोरियोग्राफर सोनम कश्यप ने कहा कि बच्चे अथाह ऊर्जा के स्त्रोत हैं। बच्चों की रुचियां पहचानें और उन्हें सुनहरा अवसर दें, तो गगन चूमने की सामर्थ्य रखते हैं। बच्चों ने जमकर डांस किया।
बालक-बालिकाओं को क्लासिकल, हिपहाप, बालीवुड, लिरिकल, बैंकिंग, पापिंग पर अभ्यास कराया जाएगा। विनोद कश्यप और कमलेश ने बच्चों को सम्मानित किया।
इस मौके पर विवान कुमार यादव, पूर्वी सक्सेना, नितिन रस्तोनी, अतुल कुमार, विवेक गुप्ता आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जकार्ता इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस से लौटे शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह का भव्य स्वागत

Spread the loveबिसौली। नगर के एक स्थानीय रेस्टोरेंट में शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन की एक विशेष …