Breaking News

रूट डायवर्जन, जनपद बदायूँ

Spread the love

*रूट डायवर्जन, जनपद बदायूँ।*

अवगत कराना है कि दिनांक 05.06.2025 को गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर थाना उझानी क्षेत्रान्तर्गत कछला घाट पर गंगा स्नान होना प्रस्तावित है जिसमें काफी अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। भीड़-भाड़ होने के कारण गंगा स्नान के अवसर पर अधिक भीड़-भाड़ होने के कारण यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से रखने के दृष्टिगत दिनाँक 04.06.2025 से दिनाँक 05.06.2025 की शाम तक जनपद बदायूँ में भारी/मध्यम वाहनों का रूट डायवर्जन निम्न प्रकार रहेगा।

1. जनपद बदायूँ से अलीगढ, मथुरा राजस्थान की ओर जाने वाले भारी / मध्यम वाहन उझानी से मुजरिया चौराहा, सहसवान, जरीफनगर, गुन्नौर, बबराला होकर अपने गन्तव्य को आवागमन करेगें।
2. जनपद बदायूँ से कासगंज, एटा, आगरा की ओर जाने वाले भारी / मध्यम वाहन बदायूँ से नौशेरा, कादरचौक, गंजडुडवारा, सहावर होकर अपने गन्तव्य को आवागमन करेंगे।
3. मुजरिया चौराहे से कोई भी भारी / मध्यम वाहन कासगंज की ओर नहीं जायेगा।
4. कछला रोड सहसवान से कोई भी भारी / मध्यम वाहन कछला होकर कासगंज की ओर नही जायेगा।

*डायवर्जन के स्थान-*
1- राजकीय मेडीकल कॉलेज तिराहा
2- सहसवान तिराहा
3-मुजरिया चौराहा
4-कस्बा सहसवान


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तेज रफ्तार पिकअप ने ई-रिक्शा व फल ठेले में मारी टक्कर, पांच लोग घायल

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल बिल्सी (बदायूं)। नगर के बदायूं बस स्टैंड के पास शनिवार …

error: Content is protected !!