Breaking News

पटेल चौक पर जाम से हाईवे की रफ्तार थमी, एंबुलेंस भी फंसी

Spread the love

वाहनों की लंबी कतारों से राहगीर और यात्री हुए परेशान

सिलहरी। बरेली-मथुरा हाईवे स्थित पटेल चौक पर बुधवार को जाम लगने से यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। चौराहे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस दौरान एक मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, एंबुलेंस करीब दो घंटे तक जाम में फंसी रही, जिससे मरीज के परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

जाम के कारण बसों, कारों, ट्रकों और दोपहिया वाहनों की आवाजाही बाधित रही। स्थानीय लोगों ने बताया कि चौराहे पर ई-रिक्शों, भारी वाहनों और अन्य वाहनों के बेतरतीब खड़े होने से अक्सर यातायात प्रभावित होता है।

राहगीरों और दुकानदारों ने प्रशासन से पटेल चौक पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने, अव्यवस्थित पार्किंग पर नियंत्रण करने और जाम से निपटने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने की मांग की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधायक आशुतोष मौर्य ने बगरैन में कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, संगठन की मजबूती पर चर्चा

Spread the loveविधायक आशुतोष मौर्य ने बगरैन में कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, संगठन की मजबूती …