Breaking News

ब्लैकमेल कर गैंगरेप करने वाले तीन अभियुक्तगण को थाना उझानी पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत होने के 24 घण्टे के अन्दर किया गिरफ्तार

Spread the love

*नाबालिंग लड़की के साथ दुष्कर्म का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर गैंगरेप करने वाले तीन अभियुक्तगण को थाना उझानी पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत होने के 24 घण्टे के अन्दर किया गिरफ्तार ।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार जनपद में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत,अपर पुलिस अधीक्षक नगर बिजेन्द्र द्बिवेदी एवं क्षेत्राधिकारी उझानी डॉ देवेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक उझानी के नेतृत्व में आज दिनांक 04.06.2025 को थाना उझानी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 208/2025 धारा 376D/376/34 भादवि 3/4 पोक्सो एक्ट व 67 आईटी एक्ट से सम्बन्धित 03 अभियुक्तगण 1.मझले उर्फ वीरेश पुत्र प्रेम सिंह, 2.जानू उर्फ रमाकान्त पुत्र मुनीश निवासीगण ग्राम सिरसौली थाना उझानी जनपद बदायूँ तथा एक किशोर अपचारी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायलय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया ।

*घटनाक्रमः-* करीब एक वर्ष पहले पीडिता बकरी चराने के लिए गयी थी, तो गांव के मझले उर्फ वीरेश व एक किशोर अपचारी ने पीडिता का हाथ पकड़कर दुष्कर्म किया था और वीडियो बनायी थी । फिर मझले उर्फ वीरेश, किशोर अपचारी व अरुण तथा जानू द्वारा पीडिता को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर व ब्लैकमेल कर पीडिता के साथ दुष्कर्म करते थे । अरुण व जानू उपरोत ने पीडिता की अश्लील वीडियो भी वायरल की थी, जिसके सम्बन्ध में पीडिता के चाचा द्वारा थाने पर कल दिनांक 03.06.2025 को तहरीर दी थी, जिस पर मु0अ0सं0 208/2025 धारा 376D/376/34 भादवि 3/4 पोक्सो एक्ट व 67 आईटी एक्ट किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-*
1. मझले उर्फ वीरेश पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्राम सिरसौली थाना उझानी, बदायूँ उम्र करीब 25 वर्ष
2. जानू उर्फ रमाकान्त पुत्र मुनीश निवासी ग्राम सिरसौली थाना उझानी, बदायूँ उम्र करीब 19 वर्ष
3. एक किशोर अपचारी
*वांछित अभियुक्तः-*
1.अरुण पुत्र मुनीश निवासी ग्राम सिरसौली थाना उझानी जनपद बदायूँ ।
*गिरफ्तारी करने वाली टीम:-*
1.निरी0 अपराध श्री गुड्डू सिंह थाना उझानी, बदायूँ ।
2.का0 1189 अंशु यादव थाना उझानी, बदायूँ ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

प्रकृति बिना मांगे, मां की तरह देती है अनमोल उपहार : संजीव

Spread the love– स्काउट गाइड ने की स्काई साइकिलिंग, दिखाई हिम्मत बदायूं : भारत स्काउट …

error: Content is protected !!