Breaking News

बिल्सी में कल मनाया जाएगा महेश नवमी महोत्सव

Spread the love

बिल्सी में आज मनाया जाएगा महेश नवमी महोत्सव

बिल्सी। नगर के माहेश्वरी समाज के तत्वावधान में श्री माहेश्वरी उत्पत्ति दिवस (महेश नवमी महोत्सव) के रुप में कल चार जून को नगर के महेश बाल इंटर कालेज में गत वर्षो की भांति धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी रहेगें। सभासद प्रखर माहेश्वरी ने बताया कि सुबह नौ बजे श्री भगवान महेश का पूजन व हवन किया जाएगा। शाम को छह बजे दीप प्रज्वलन एवं मार्त्यापण, वन्दना कार्यक्रम होगा। इसी क्रम में अतिथि स्वागत एवं बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएगें। इसके अलावा इस वर्ष के प्रतिभाशाली छात्र/छात्राओं और समाज के वरिष्ठ जनों का सम्मान किया जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे हादसे में 13 श्रद्धालुओं की मौत, 23 घायल

Spread the loveबदायूं, 8 सितंबर। राजस्थान के गोगामेड़ी बागड़ धाम से बदायूं लौट रहे श्रद्धालुओं …