Breaking News

कछला गंगा घाट पर ज्येष्ठ दशहरा गंगा स्नान के पर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर सुरक्षा प्रबन्धों का जायजा लिया

Spread the love

*
*जिलाधिकारी बदायूँ अवनीश राय तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा थाना उझानी क्षेत्रान्तर्गत कछला गंगा घाट पर ज्येष्ठ दशहरा गंगा स्नान के पर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर सुरक्षा प्रबन्धों का जायजा लिया गया।*

आज जिलाधिकारी बदायूँ अवनीश राय तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह एवं एडीएमई अरुण कुमार द्वारा ज्येष्ठ दशहरा गंगा स्नान के पर्व पर थाना उझानी क्षेत्रान्तर्गत कछला गंगा घाट का निरीक्षण किया गया । कछला गंगा घाट पर श्रद्धालुओं के लिए किए गए सुरक्षा प्रबन्धों का जायजा लिया गया । कछला घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु बनाए गए कंट्रोल रुम,स्नान हेतु चिन्हित किए गए स्थानों एवं पार्किंग व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए वहाँ तैनात किए गए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारियों की ड्यूटी चैक कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इस दौरान क्षेत्राधिकारी उझानी डॉ0 देवेन्द्र कुमार,प्रभारी निरीक्षक उझानी नीरज कुमार तथा अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में एक करोड़ से सड़कें व पथ प्रकाश होंगे मजबूत, विधायक हरीश शाक्य बोले—विकास से अछूता नहीं रहेगा कोई गांव

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बिल्सी। विधानसभा क्षेत्र बिल्सी में विधायक हरीश शाक्य के प्रयासों …

error: Content is protected !!