Breaking News

जल के बिना जीवन संभव नहीं : महेश

Spread the love

जल के बिना जीवन संभव नहीं : महेश

बदायूं : गांधी नेत्र चिकित्सालय के मुख्य द्वार पर भारत स्काउट गाइड और इंडियन स्काउट गाइड फैलोशिप के तत्वावधान में चल रहे निशुल्क जल सेवा शिविर 24 वें दिन भी जारी रहा। स्काउट गाइड ने भीषण गर्मी में प्यास से व्याकुल राहगीरों और दूरदराज के इलाकों से आए यात्रियों को स्काउट गाइड ने ई-रिक्शा टैंपो और बसों में जाकर शीतल जल पिलाकर उनकी प्यास बुझाई।
स्काउट संस्था के प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्यायुक्त महेश चंद्र सक्सेना ने शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा‌ कि जल प्रकृति का अनुपम उपहार और पृथ्वी पर जीवन के अस्तित्व का आधार है। जल के बिना जीवन की कल्पना भी असंभव है। मानव, पशु-पक्षी, पेड़-पौधे के लिए जल जीवनदायिनी है। जल की बर्वादी कर गंभीर समस्याओं को पैदा न करें।
डीटीसी पूर्वी सक्सेना ने कहा कि राष्ट्रीय पर्वों, उत्सवों पर पेड़-पौधे लगाकर हरीतिमा संवर्धन करें। जल और पृथ्वी के अस्तित्व को बचाएं।
जल सेवा शिविर में मोहिनी मौर्य, सचिन पाल, हिमांशु, सिद्धि, उर्मी, आकांशी, पूजा, वैष्णवी, यष्टि, रोशनी, रचित, मुस्कान, दीपाक्षी, नेहा, पायल आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

यूजीसी के विरोध में दिल्ली जाने से पहले उसहैत में दर्जनों युवा पदाधिकारी नजरबंद

Spread the loveउसहैत। यूजीसी के विरोध में दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित धरना-प्रदर्शन में …

error: Content is protected !!