Breaking News

राजकीय कन्या इंटर कालेज में प्रधानाचार्या अल्पना कुमार के निर्देशन में चल रहे समर कैम्प

Spread the love

आज राजकीय कन्या इंटर कालेज में प्रधानाचार्या अल्पना कुमार के निर्देशन में चल रहे समर कैम्प के अन्तर्गत हार्टफुलनेस संस्था द्वारा दूसरे दिन का ध्यान सत्र आयोजित किया गया। शिविर में छात्राओं को खेल खेल में व्याकरण पर समझ विकसित की गयी साथ ही मूक अभिनय का अभ्यास कराया गया। इस अवसर हार्टफुलनेस प्रशिक्षक संतोष सक्सेना द्वारा ध्यान सत्र का कराते हुए उससे होने वाले लाभों से अवगत कराया। सत्र में प्रशिक्षक अनुज सक्सेना द्वारा कई महत्वपूर्ण जीवन उपयोगी टिप्स भी दिए। शिक्षिका निशात वेगम, और शिखा उपाध्याय ने सभी छात्राओं को प्रेरित किया। दूसरी ओर राजकीय इंटर कालेज, बदायूं में प्रशिक्षक नीरज कुमार और अशोक कुमार सिंह द्वारा हार्टफुलनेस ध्यान सत्र का शुभारंभ किया तथा सभी छात्रों को व्यक्तित्व विकास के लिए और पढ़ाई के गुरु मंत्र भी प्रदान किए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य गुलनवाज आलम द्वारा छात्रों को समर कैम्प में पूर्ण मनोयोग से प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। सफल संचालन में निर्वेश कुमार सिंह, शैलेष कुमार सिंह और स्वतन्त्र कमल गुप्ता का विशेष सहयोग रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में बिजली विभाग का चेकिंग अभियान, बकायेदारों और बिजली चोरी करने वालों पर कसी नकेल

Spread the loveबिल्सी। बिजली विभाग ने बुधवार को नगर के मोहल्ला संख्या-8 में विशेष जांच …

error: Content is protected !!