Breaking News

बिल्सी में धूमधाम से मनाया महेश नवमी का महोत्सव

Spread the love

बिल्सी में धूमधाम से मनाया महेश नवमी का महोत्सव

मेधावी और समाज के वयोवृध्द हुए सम्मानित

बिल्सी। नगर में माहेश्वरी समाज के तत्वावधान में बुधवार की रात नगर के महेश बाल इंटर कालेज में महेश नवमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। यहां समाज के मेधावी छात्र-छात्राएं और समाज के वयोवृध्द लोगों को अथितियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी ने दीप प्रज्जवलित कर भगवान महेश की वंदना की। उसके बाद बच्चों ने सरस्वती वंदना पेश की। उन्होंने कहा संगठन एकत्रित रहने पर विशेष ध्यान दिया जाए। माहेश्वरी ने कहा कि माहेश्वरी समाज के लोगों ने राष्ट्रहित को ध्यान रखते हुए भाजपा का साथ दिया है। उन्होनें अपनी निधि से कालेज में लैब निर्माण के लिए पांच लाख रुपए की घोषणा भी की। डॉ मनोज माहेश्वरी ने कहा कि समाज को एकजुट होकर रहना चाहिए। तभी समाज को और भी मजबूती मिल सकेगी। इस दौरान बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस मौके पर सुभाष चंद्र वाहेती, शलभ बाबू माहेश्वरी, केके माहेश्वरी, मुकेश माहेश्वरी, नीलकमल माहेश्वरी, राकेश माहेश्वरी, विवेक राठी, सुधीर सोमानी, मुकुल मालपाणी, आदित्य माहेश्वरी, अखिल मालपाणि, प्रखर माहेश्वरी, मोहित माहेश्वरी, मधुप राठी, राजीव माहेश्वरी, नीतीश माहेश्वरी, ममता राठी, पिंकी कावरा, महक माहेश्वरी, नेमेश मालपानी, अनीता सोमानी, अक्रमा महेश्वरी, कनिष्क महेश्वरी, कमलेश माहेश्वरी आदि मौजूद रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर बिल्सी में चला वृहद वृक्षारोपण अभियान

Spread the loveविधायक हरीश शाक्य के नेतृत्व में लगाए गए छायादार एवं फलदार पौधे, पर्यावरण …

error: Content is protected !!