बदायूं। अखिल भारतीय सनातन धर्म कल्याण सभा के तत्वावधान में कोठीवाल मंदिर में आयोजित 14 दिवसीय दिव्य सनातन दीप महायज्ञ के चौथे दिन श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दीप प्रज्ज्वलित किए। इस दौरान सनातन संस्कृति के संरक्षण, सामाजिक समरसता और आपसी एकता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता आचार्य मुमुक्षु कृष्ण जी ने कहा कि दीप महायज्ञ का उद्देश्य समाज में सांस्कृतिक चेतना और सनातन मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने के लिए सेवा, संयम, सद्भाव और संस्कारों को दैनिक जीवन में अपनाना जरूरी है।
इस अवसर पर अमित पाण्डेय, राहुल कुमार चौबे, पंकज शर्मा, हरिओम रस्तोगी, पवन शंखधार, शिवशंकर महेरे, मृगांक मिश्रा, दिनेश चन्द्र मिश्र, राजीव रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat