Breaking News

समाज को स्वस्थ बनाती है आर्य समाज की विचारधारा : रिपुदमन सिंह

Spread the love

समाज को स्वस्थ बनाती है आर्य समाज की विचारधारा : रिपुदमन सिंह

गुधनी में वृक्षों के साथ महिलाओं ने निकाली शोभायात्रा

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गुधनी में स्थित आर्य समाज के 110वें वार्षिकोत्सव के तत्वाधान में यज्ञ महोत्सव 2025 का शुभारंभ भव्य शोभायात्रा से किया गया। एसडीएम रिपुदमन सिंह तथा सीओ संजीव कुमार सिंह एवं पूर्व चैयरमेन अनुज वार्ष्णेय ने संयुक्त रूप से 500 वृक्ष महिलाओं और बेटियों को भेंट किए। स्वामी वेदानंद पं उदराज आर्य ने सर्व प्रथम राष्ट्र प्रार्थना की तथा वेद मन्त्रों से वृक्षों को भी अभिमंत्रित किया। वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप के निर्देशन में होने वाले यज्ञ महोत्सव में एसडीएम ने कहा कि उत्सव हमें उल्लास से भरते हैं, समाज में समरसता तथा ऊर्जा उत्पन्न करते हैं। आर्य समाज के सदस्यों ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर किया तथा देश के लिए कुर्बानियां दी। सीओ संजीव कुमार सिंह ने कहा पर्यावरण के लिए वृक्षारोपण तथा यज्ञ से बढ़कर कोई दूसरा उपाय हो ही नहीं सकता। शोभायात्रा में महिलाएँ कलश और वृक्ष लेकर चल रही थी। अनेक झाकियां शोभा बढ़ा रही थी, वही आर्य संस्कारशाला तथा आर्य वीरदल के बच्चे अपने करतब दिखा रहे थे। शोभायात्रा में आचार्य संजीव रुप, महीपाल सिंह, अगरपाल सिंह, प्रश्रय आर्य, बद्रीप्रसाद आर्य, लिटिल आर्य, विशेष आर्य, साहब सिंह, अनु श्रीवास्तव, वीरवती देवी, सुमन रानी, तृप्ति शास्त्री, कमलेश, संतोष रानी, विजय सिंह, पिंकू श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दातागंज पुलिस ने दो युवकों को चार चोरी की मोटरसाइकिलों समेत पकड़ा

Spread the loveवाहन चेकिंग के दौरान मिली सफलता, बरामद वाहनों के संबंध में पुलिस कर …

error: Content is protected !!