Breaking News

पूर्वमंत्री आबिद रज़ा ईदगाह पहुँचे, शहर वासियों से मिली ईद

Spread the love

पूर्वमंत्री आबिद रज़ा ईदगाह पहुँचे, शहर वासियों से मिली ईद

ईदगाह के बाद जिला काज़ी हज़रत अतीफ मियां से उनके आवास पर ईद मिलने पहुँचे

आज दिनांक 7 -6 -2025 को ईद उल अज़हा के मौके पर हर साल की तरह ईदगाह पर पूर्वमंत्री आबिद रज़ा के द्वारा कैम्प लगाया गया। पूर्वमंत्री आबिद रज़ा ने ईदगाह पर पहुँच कर ईद उल अज़हा की नमाज अदा की तथा ईदगाह पर प्रत्येक आदमी से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह पर ईद मिलने के बाद पूर्वमंत्री आबिद रज़ा जिला काज़ी हज़रत अतीफ मियां कादरी साहब से ईद मिलने उनके आवास पर पहुंचे वहां पहुंचकर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने जिला काज़ी हजरत आतिफ मियां कादरी साहब को ईद की मुबारकबाद दी व हजरत से ईद मिली और पूर्वमंत्री आबिद रज़ा के साथ उनके बेटे दयान रज़ा व अदान रज़ा मौजूद रहे

ईदगाह पर पूर्वमंत्री आबिद रज़ा ने पूरे देवासियों को ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा पूरे देश मे सभी लोग प्यार मोहब्बत से रहे। पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने नगर पालिका अध्यक्ष फातिमा रज़ा व नगर पालिका प्रशासन को ईद के मौके पर बेहतर सफाई पानी के लिए बधाई दी

इस मौके पर पूर्वमंत्री आबिद रज़ा के साथ सपा के विधान सभा अध्यक्ष ओमवीर सिंह यादव, सपा के नगर अध्यक्ष फरहत सिद्दीकी, सभासद अनवर खान,साजिद अली, सरताज खान, अज़हर सिद्दीकी, कौसर अली खान,अनीस सिद्दीकी, डॉक्टर आशू, डॉक्टर मुशफ्फे,पप्पन पीरजी, फहीम,बबलू रिजवान, मोहम्मद रफी, सदाकत, भूरे पीरजी, ब्रहम्पाल यादव, गुड्डू यादव, युनुस अल्वी, सलीम आशिक उर्फ भइये, वासिद् फरीदी आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जंतर-मंतर जाने से पहले हिमांशु उपाध्याय को बिसौली पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

Spread the loveबदायूं। परशुराम युवा मंच के जिलाध्यक्ष हिमांशु उपाध्याय का कहना है कि वे …

error: Content is protected !!