Breaking News

ईद उल अजहा के मौके पर ईदगाह मैदान में तंजीम अब्दे मुस्तफा द्वारा शरबत का वितरण

Spread the love

बिसौली। ईद उल अजहा के मौके पर ईदगाह मैदान में तंजीम अब्दे मुस्तफा द्वारा शरबत का वितरण किया गया। शरबत पीने वाले लोगों ने तंजीम के इस अभियान की सराहना की।
शनिवार को तंजीम अब्दे मुस्तफा की तरफ से ईदगाह मैदान में कैंप लगाकर ठंडे पानी और शरबत रूह अफजाह का वितरण किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने भीषण गर्मी में ठंडा शरबत पीकर प्यास बुझाई। नगर के युवाओं ने यह तंजीम गरीब जरूरतमंदों की मदद करने के मक़सद से बनाई है। तंजीम के जिम्मेदारान सदस्य मोहसिन अंसारी, तौफीक़ अहमद, हसनैन अंसारी, शाहरुख अंसारी, अल्ताफ अंसारी, कमाल अख़्तर, शहवाज़ सैफी, नदीम सैफी, अब्दुल कादिर, मुबीन अहमद, मोनू सिद्दीकी, शादाब अंसारी, साहिबे आलम, अल फैज़, तौक़ीर अहमद, मौ. शहज़ाद, मौ. नाजिम, अरशान आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ट्रैक्टर उतारते समय हादसा, युवक की दबकर मौत

Spread the loveसहसवान में ट्रक से नया ट्रैक्टर उतारते वक्त पलटा, अस्पताल में डॉक्टरों ने …

error: Content is protected !!