Breaking News

सहसवान नगर व देहात क्षेत्रों में ईद उल अजहा बकरीद का त्योहार बड़े ही अकीदत के साथ मनाया गया।

Spread the love

सहसवान नगर व देहात क्षेत्रों में ईद उल अजहा बकरीद का त्योहार बड़े ही अकीदत के साथ मनाया गया।

सहसवान,बदायूं। ईद उल अजहा बकरीद का त्योहार नगर व देहात क्षेत्रों में बड़े ही अकीदत व जोशो-खरोश के साथ मनाया गया नगर एवं देहात क्षेत्रों में अलग-अलग समय अनुसार ईदगाह व मस्जिदों में नमाज अदा की गई नगर में सुबह 6:45 बजे पुरानी ईदगाह अहले हदीस मैं ईद उल अजहा की नमाज पैशे इमाम नईम अब्दुल्ला ने अदा कराई उसके बाद नगर में सबसे बड़ी ईदगाह मीरा साहब अली में ईद उल अजहा की नमाज 7:30 बजे पैशे इमाम ईदगाह सैय्यद रूवेद ने अदा कराई मोहल्ला शाहबाजपुर जामा मस्जिद में ईद उल अजहा की नमाज 8:00 बजे पैशे इमाम कारी खलीक उर रहमान ने बड़े ही अकीदत के साथ नमाज अदा कराई बड़ी ईदगाह में ईद की नमाज मैं हजारों की तादाद में नमाजी नमाज को पहुंचे और नमाज अदा की तयशुदा समय के उपरांत 7:30 बजे ही नमाज अदा की गई नमाज के बाद दुआ में कौम व मुल्क की सलामती के लिए हजारों हाथ एक साथ उठे नमाज संपन्न होने के बाद ईदगाह व मस्जिदों के पास पालिका चेयरमैन मीर हादी अली उर्फ बाबर व अधिशासी अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार ने पहले ही साफ सफाई के सख्त निर्देश दिए थे कहीं भी किसी भी मस्जिद ईदगाह के पास गंदगी ना रहने पाए ओर से सुबह से ही साफ-सफाई पानी व्यवस्था व चुना डलवाया गया था। ईदगाह के मुख्य गेट के सामने नगर पालिका सौजन्य से एक स्थाई अतिथि कैंप भी लगाया गया जहां लोगों की बैठने की व्यवस्था थी
नमाज संपन्न होने के बाद लोगों ने अपने-अपने जानवरों की कुर्बानी दी ओर एक दूसरे को ईद उल अजहा बकरीद की मुबारकबाद दी इस मौके पर मौजूद आला अधिकारियों ने भी एक दूसरे को गले लगा कर ईद उल अजहा की मुबारकबाद दी इस मौके पर मौजूद रहे उप जिलाधिकारी प्रेमपाल सिंह व तहसीलदार शर्मा ननद पुलिस क्षेत्रधिकारी कर्मवीर सिंह पालिका अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार प्रभारी निरीक्षक राज बहादुर सिंह मौके पर सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

69000 शिक्षक भर्ती: आरक्षण पीड़ित अभ्यर्थियों ने बनाई रणनीति, 19 मार्च की सुनवाई पर टिकी निगाहें

Spread the loveसरकार से सुप्रीम कोर्ट में ‘याची लाभ’ का प्रस्ताव रखने की मांग, एससीईआरटी …

error: Content is protected !!