Breaking News

डीएम ने हस्ताक्षर कर किया बाल श्रम निषेध सप्ताह का शुभारंभ

Spread the love

डीएम ने हस्ताक्षर कर किया बाल श्रम निषेध सप्ताह का शुभारंभ
बदायूँ: 13 जून। अन्तर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस 12 जून को मनाया गया जिसमें जागरुकता रैली निकालकर व अन्य कार्यक्रम आयोजित कर जनमानस को बालश्रम के प्रति जागरुक किया गया। बाल श्रम निषेध सप्ताह 12 जून से 17 जून तक मनाया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत कलेक्ट्रेट में जनजागरण हेतु हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी अवनीश राय द्वारा हस्ताक्षर कर किया गया।
जिलाधिकारी ने श्रम विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाल श्रम निषेध सप्ताह को विभिन्न विभागों, संगठनों व आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए सफलतापूर्वक मनाएं। जनजागरण हस्ताक्षर अभियान में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं बड़ी संख्या में उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने हस्ताक्षर कर अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की गई।
—-


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के ‘बूथ विजय’ का महाकुंभ: 22 जुलाई के सम्मेलन को लेकर बदायूँ में तैयारी तेज

Spread the love बदायूँ। भारतीय जनता पार्टी आगामी 22 जुलाई को आयोजित होने वाले ‘बूथ …

error: Content is protected !!