Breaking News

पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने मॉडल गौशाला बनाने के लिए चेयरमैन फात्मा रजा से किया था अनुरोध

Spread the love

पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा 1.82 करोड़ से कान्हा गौशाला एवं पशु शेल्टर होम का निर्माण कराएगी

पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने मॉडल गौशाला बनाने के लिए चेयरमैन फात्मा रजा से किया था अनुरोध

फात्मा रजा ने मॉडल गौशाला बनाने के लिए शासन को लिखा था पत्र

शासन ने कान्हा गौशाला बनाने के लिए पालिका को दी मंजूरी

पालिका चेयरमैन फात्मा रजा की इस पहल की सभी ने की सराहना

आवारा पशुओं की समस्या से निजात, आमजन को राहत, बेसहारा पशुओं को मिलेगा आश्रय

बेसहारा पशु हमारे समाज का हिस्सा, उनकी देखभाल करना हमारी नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारी

बदायूं। हिन्दु समाज के विशेष मांग पर पूर्व मंत्री आबिद रजा ने बदायूं शहर के आस-पास बेसाहारा पशुओ के लिए मॉडल गौशाला बनाने के लिए पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा से अनुरोध किया था। जिस पर पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने मॉडल गौशाला बनाने के लिए शासन को पत्र लिखा था, जिसकी शासन ने मंजूरी दे दी है।
सदर नगर पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने शहर में आवारा पशुओं की समस्या से निपटने और बेसहारा जानवरों को सुरक्षित आश्रय देने के उद्देश्य से एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने घोषणा की है कि मुशाहिदपुर रोड पर ग्राम पलिया मेहंदी में कान्हा गौशाला एवं पशु शेल्टर होम का निर्माण कराया जाएगा। इस योजना में 1 एक करोड़ 82 लाख 86 हजार 447 रुपये की लागत आएगी।

पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने बताया कि यह योजना कान्हा गौशाला एवं बेसहारा पशु आश्रय योजना के अंतर्गत चलाई जा रही है। नगर में वर्षों से चल रही आवारा पशुओं की समस्या से निपटने और आमजन को राहत देने के लिए यह कदम अत्यंत आवश्यक था। पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने कहा कि इस गौशाला में पशुओं के लिए भोजन, पानी, विश्रामगृह और चिकित्सा की समुचित व्यवस्था होगी। इसे एक मॉडल गौशाला के रूप में तैयार किया जाएगा।

पालिकाध्यक्ष ने कहा कि गौशाला निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया जल्द ही पूरी कर ली जाएगी और इसके बाद निर्माण कार्य तेजी से शुरू कराया जाएगा।

पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा लगातार नगर में बेसहारा पशुओं की सेवा में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। प्रतिदिन गायों और अन्य जानवरों के लिए हरा चारा और गुड़ भिजवाया जाता है। उनके इस कार्य की नगर में खूब सराहना हो रही है स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह पहल न केवल पशु कल्याण की दिशा में एक नया अध्याय है, बल्कि यह नगर की स्वच्छता, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को भी बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होगी।

पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने कहा कि “बेसहारा पशु हमारे समाज का हिस्सा हैं। उनकी देखभाल करना हमारी नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारी है। यदि हर नागरिक अपने स्तर से प्रयास करे, तो हम एक संवेदनशील और सुंदर समाज की स्थापना कर सकते हैं।”


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर पीएनबी आरसेटी ने किया वृक्षारोपण

Spread the love पौध वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश संवाददाता : गोविंद देवल …

error: Content is protected !!