Breaking News

दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत विजिनिंग मॉड्यूल – 2 का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

Spread the love

दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत विजिनिंग मॉड्यूल – 2 का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
आसफपुर – हाल ही में विगत शनिवार से चलाया जा रहा दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत विजिनिंग मॉड्यूल – 2 का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बीते सोमवार देर शाम संपन्न हुआ ।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक राघवेंद्र सिंह व सहायक महिला प्रशिक्षक हेमलता राजपूत ने विकास खंड आसफपुर क्षेत्र की ममता देवी , उजमा , अनीता देवी , जफरा बेगम , अर्चना पाठक , बबिता , अज्ञावती , रीना देवी , सीमा , सानिया खान , श्याम बेटी आदि को 6 विषयक कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी ।
कार्यक्रम समापन के अवसर पर संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव व प्रशिक्षण अधिकारी संदीप कुमार अवस्थी ने सभी महिला प्रतिभागियों को शुभ कामनाएं देते हुए उन्हें अपने मकसद पर कामयाब होने व उज्वल भविष्य की कामना की ।
यह जानकारी संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव ने दी ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो के मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

Spread the love18 जुलाई को होगा सूची का अंतिम प्रकाशन बदायूँ: जनपद की समस्त विधानसभा …

error: Content is protected !!