Breaking News

दीप प्रज्वलित कर ईश वंदना के साथ किया प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

Spread the love

प्रति चयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शुरू , प्राचार्य ने दीप प्रज्वलित कर ईश वंदना के साथ किया प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
आसफपुर – उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के मुताबिक हाल ही में विगत दिनों आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की सहायिकाओं का प्रतिचयन आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पद पर किया गया था जिसके चलते संबंधित प्रतिचयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का सात दिवसीय आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत बीते दिन सोमवार से स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान पर आयोजित किया जा रहा है ।
जिसमें संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव व प्रशिक्षण अधिकारी संदीप कुमार अवस्थी के निर्देशन में मुख्य प्रशिक्षक एवं पूर्व प्राचार्य अरुण कुमार , बाल विकास परियोजना अधिकारी ओमप्रकाश विमल व बाल परियोजना विभाग की जिला समन्वयन पूजा चंद्रा के नेतृत्व में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है ।
इस सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बदायूं जिले के विकास खंड सलारपुर , म्याऊं व आसफपुर क्षेत्र की लगभग 33 प्रतिचयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्री प्रतिभाग ले रही हैं।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 23 जून सोमवार से 29 जून रविवार तक लगातार चलाया जाएगा ।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में फरीदा बेगम , सलमी खालिद , वेदवती , गुलिस्ता , कुमकुम मिश्रा ,नीरा यादव , नदीमा हसन , गीता देवी ,अर्जमंद जहां , विमला ,चांदनी दीक्षित ,नीलोफर , रोज़ी , जाफरा खातून ,पूनम , किरन ,पिंकी सागर , राजकुमारी मिश्रा , उजमा बी , समा परवीन , सुनीता देवी ,नीरज , सूरज श्री , गीता कुमारी , मिथिलेश कुमारी , रेखा रानी गुप्ता , राम माया व कुमकुम रानी आदि महिला आंगनबाड़ी प्रशिक्षण में प्रतिभाग ले रही है ।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 23 जून 2025 से 29 जून 2025 तक चलाया जाएगा।
यह जानकारी संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव ने दी ।
आसफपुर से – दानवीर सिंह


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कंपोजिट विद्यालय असरासी में त्रिदिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर शुरू

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल असरासी। कंपोजिट विद्यालय असरासी में त्रिदिवसीय स्काउट–गाइड प्रशिक्षण शिविर का …

error: Content is protected !!