Breaking News

ब्लेंड वाले तार से घोड़ा घायल, बग्गी चलाक परेशान

Spread the love

जनपद बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के नवीन मंडी समिति के गेट पर अवैध ब्लेड वाले तार मंडी सचिव ने लगवा रखे हैं जो की शासन प्रशासन द्वारा भी कई बार हटाने के लिए कहां लेकिन मंडी सचिव ने हर बार आदेश की अवहेलना की । आज सुबह तड़के लगभग 7:00 बजे वीर सहाय निवासी (रसूल पुर बिलहरी) अपने घोड़ा बग्गी में सब्जी भरकर मंडी के गेट से निकल रहा था तभी उसका घोड़ा उस ब्लेड वाले तारों में फंस गया और उसके दोनों अगले पर कट गए। तभी 112 पीआरबी मौके पर पहुंची और तुरंत ही उसकी चिकित्सकीय उपचार करवाया गया मंडी सचिव का नंबर लगाने पर नहीं उठाया गया और यहां पर मौजूद सरकारी कर्मचारी राकेश ने उस घोड़ा चालक को धमकी दी कि अगर तू कार्रवाई करेगा तो कल से तांगा मंडी में नहीं चलाएगा। घोड़ा तांगे वाले ने घबराकर चुपचाप अपना घोड़ा घर लेकर चला गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो के मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

Spread the love18 जुलाई को होगा सूची का अंतिम प्रकाशन बदायूँ: जनपद की समस्त विधानसभा …

error: Content is protected !!