Breaking News

चैकिंग कर रही पुलिस टीम की शातिर बदमाश से हुई मुठभेड़, अभियुक्त किया गया गिरफ्तार

Spread the love

*

 चैकिंग कर रही पुलिस टीम की शातिर बदमाश से हुई मुठभेड़, अभियुक्त किया गया गिरफ्तार।
 बदमाश से अवैध शस्त्र तथा जिंदा कारतूस व खोखा बरामद।
 घटना में प्रयुक्त एक स्पलैण्डर मोटरसाइकिल बरामद।
 गिरफ्तार अभियुक्त चोरी, लूट एवं गैंगस्टर एक्ट का शातिर अपराधी है।

*घटना का विवरण-*
आज थाना प्रभारी उसहैत मय पुलिस फोर्स के ग्राम किशनी खेड़ा चौराहा बांध पर संदिग्ध व्यक्ति एवं संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे, इसी दौरान ग्राम बीहट की तरफ से एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी जिसे एक व्यक्ति चला रहा था, नजदीक आने पर मोटरसाइकिल को रोकने के लिए टॉर्च का इशारा किया तो मोटरसाइकिल चालक ने एकदम जंगल ग्राम अटैना की तरफ मोटरसाइकिल मोड़ दी, जो बंधा से करीब 05 मीटर दूर रेत में फिसल कर गिर गई। मोटरसाइकिल चालक ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया जिस से पुलिस टीम बाल बाल बची तब पुलिस टीम द्वारा अपनी आत्मरक्षार्थ फायर किया जो अभियुक्त के दाहिने पैर में घुटने के नीचे लगा। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम कदीर पुत्र शकील निवासी ग्राम हरेण्डी थाना उसहैत जनपद बदायूँ उम्र करीब 22 वर्ष है। जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल बदायूं रवाना किया गया। घटना के संबंध में थाना उसहैत पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*नाम पता गिरफ्तार/घायल अभियुक्त-*
कदीर पुत्र शकील निवासी ग्राम हरेण्डी थाना उसहैत जनपद बदायूँ उम्र करीब 22 वर्ष

*अभियुक्त से बरामदगी का विवरण* –
एक तमंचा 315 बोर मय 2 जिंदा कारतूस 315 बोर व एक खोखा कारतूस 315 बोर व एक मोटर साइकिल स्प्लेंडर किसका नंबर DL 5 SBH 1416 बरामद हुई

*आपराधिक इतिहास*
1. मु0अ0सं0 216/20 धारा 380/411 भादवि0 – थाना उसहैत
2. मु0अ0सं0 237/20 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट- थाना उसहैत
3. मु0अ0सं0 231/20 धारा 392/411 भादवि0 – थाना कादरचौक
4. मु0अ0सं0 296/20 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट – थाना कादरचौक
5. मु0अ0सं0 186/21 धारा 8/15 NDPS एक्ट – थाना अलापुर
6. मु0अ0सं0 491/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट- थाना कोतवाली
7. मु0अ0सं0 488/22 धारा 379/411 भादवि0- थाना कोतवाली
8. मु0अ0सं0 487/22 धारा 379/411 भादवि0 – थाना कोतवाली
9. मु0अ0सं0 123/22 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट- थाना अलापुर
10. मु0अ0सं0 212/23 धारा 356/411 भादवि0 व 3/25 आर्म्स एक्ट – थाना उसावाँ
11. मु0अ0सं0 27/24 धारा 323/324/325/504/506 भादवि0 – थाना उसहैत
12. मु0अ0सं0 399/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सिविल लाइन
13. मु0अ0सं0 260/24 धारा 35/106 BNSS व 317(2)/317(1) BNS व 3/25(1-b)(a) A. Act – थाना कादरचौक

*


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उप जिलाधिकारी श्री साई आश्रित शाख मुरी और तहसीलदार सुरेंद्र कुमार ने पौधे लगाए।

Spread the loveबिसौली। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तहसील परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम हुआ। …

error: Content is protected !!