Breaking News

भामाशाह भी एक व्यापारी थे, देश हित में उन्होंने अपनी सारी सम्पत्ति का किया दान :पवन मनोचा

Spread the love

*भामाशाह भी एक व्यापारी थे, देश हित में उन्होंने अपनी सारी सम्पत्ति का किया दान :पवन मनोचा*
********************************

*लखनऊ*। रविवार को लखनऊ व्यापार मंडल द्वारा दानवीर भामाशाह जयंती के अवसर पर चेयरमैन राजेंद्र कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुआ भव्य समारोह।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा जी ने बताया कि सर्वप्रथम दानवीर भामाशाह की प्रतिमा पर माला पहनाकर याद करते हुए नमन किया तत्पश्चात व्यापारी समाज के दानवीरों, भामाशाहो ने समाज सेवा में अपनी अग्रणी भूमिका निभाने वाले व्यापारियों को चेयरमैन राजेंद्र कुमार अग्रवाल जी द्वारा सुधीर शंकर हलवासिया, विजय कुमार छाबड़ा, अनिल विरमानी, सतीश शर्मा, राकेश छाबड़ा, चन्द्र प्रकाश अग्रवाल, रमेश मिश्रा, इन्दरजीत सिंह, सुशील अबरोल, नीजर जौहर, सुरेश कुमार, निर्मल सिंह, बी.पी.सिंह, रविन्द्र गुप्ता, टी.पी.एस. अनेजा, श्याम कृष्णानी, देव कुमार शुक्ला, केदारनाथ बाजपेई, अजय कुमार पिपलानी, संदीप कान्त राजन, मनीष वर्मा, मोहम्मद हसीब “बबलू”, सतनाम सिंह, सुरेश तेजवानी, चन्द्रकेश टुटेजा, विनोद अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, हरीश चन्द्र साह, रामप्रकाश गुप्ता, आनन्द रस्तोगी, सतवीर सिंह राजू, रियाज अहमद खान, रतन मेघानी, इरफान अंसारी, मोहम्मद शमसाद, तौहीद सिद्दीकी, आरिफ खाॅ, अतुल त्रिपाठी, विनय शुक्ला, जगजीत सिंह, ई.अजय सक्सेना, गुरूजीत छाबड़ा, अभिषेक चैहान, इमरान कुरैशी, रिंकू यादव, श्रीमती सुरेश कुमारी, लल्लन यादव, प्रमोद अवस्थी, शशि शुक्ला, सुशील तिवारी, मनीष वर्मा, रामशंकर राजपूत, हिमान्शू भट्ट, विजय निर्वाण, इन्द्रजीत सिंह, नवीन गुप्ता, कपिल अरोड़ा, छननी सबरवाल, हर्षदीप सिंह, सचिन चड्डा, रूबल सिंह, कुश अरोड़ा, विशाल चैरसिया, सुमित गुप्ता, प्रियांक गुप्ता, मनीष अरोड़ा, सुधीर गिरिवाल, डा. गिरीश महिला विंग की अध्यक्ष निहारिका सिंह, डा. नित्या वर्मा, कृतिका माथुर को अंग वस्त्र मोमेंटो देकर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया।

समारोह को संबोधित करते हुए चेयरमैन राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने कहा कि भामाशाह सदैव अपरिग्रह को जीवन का मूल मंत्र मानकर संग्रहण की प्रवृत्ति से दूर रहने की चेतना जगाने में सदैव अग्रणी रहे मातृभूमि के प्रति अगाध प्रेम था। आज हमारे समाज के जिन व्यापारियों ने निस्वार्थ भाव से दान एवं समाज सेवा की है उन्हें लखनऊ व्यापार मंडल द्वारा दानवीर भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया गया है।

लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र विदेश में होने के कारण इस समारोह में सम्मिलित ना हो सके परंतु अपना संदेश व्यापारी समाज को दिया इस सम्मान का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों में परोपकार और सद्भाव की भावना के माध्यम से राज्य में देशभक्ति त्याग और संस्कृति समर्पण को प्रोत्साहित करना है साथ ही स्थाई सामाजिक सेवा कार्यों में जन भागीदारी को बढ़ावा देना है ताकि राज्य में सामाजिक चेतना का अच्छा वातावरण विकसित हो।

इस अवसर पर लखनऊ व्यापार मंडल के वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा ने कहा कि भामाशाह एक व्यवसायी थे जिन्होंने देश हित के लिए अपनी सारी संपत्ति बेचकर दान कर दी थी ऐसे महादानी भामाशाह की जयंती पर उनको याद करते हुए हम सभी लोग नमन करते हैं।
कोषाध्य देवेंद्र गुप्ता ने कहा कि धन अर्पित करने वाले किसी भी दानदाता को दानवीर भामाशाह कहा जाता है।

महामंत्री उमेश शर्मा अनुराग मिश्रा अभिषेक खरे ने कहा कि भामाशाह सम्मान प्रेम और त्याग की मूर्ति भामाशाह के नाम पर रखा गया देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व सौंप दिया था देश को अपने वित्तीय सामर्थ्य से सशक्त आधार देने वाले ऐसे महान व्यक्तित्व के नाम पर आज हम सब लोग याद करते हुए जयंती मना रहे हैं।

इस अवसर पर महामंत्री सुहेल हैदर अल्वी जितेन्द्र सिंह चौहान युवा अध्यक्ष मनीश गुप्ता युवा वरिष्ठ महामंत्री सुमित गुप्ता महामंत्री प्रियाक गुप्ता ने भी संबोधित किया।
समारोह में मुख्य रूप से चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा सतीश अग्रवाल।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी वृद्ध आश्रम में होली पर्व पर हवन कार्यक्रम आयोजित

Spread the loveबिल्सी वृद्ध आश्रम में होली पर्व पर हवन कार्यक्रम आयोजित ऋषि आश्रम शुभ …

error: Content is protected !!