Breaking News

आईसीटी लैब के नव स्वरूप का लोकार्पण व छात्र आईडी कार्ड वितरण समारोह का आयोजन

Spread the love

बिसौली। संविलियन विद्यालय हर्रायपुर में आईसीटी लैब के नव स्वरूप का लोकार्पण व छात्र आईडी कार्ड वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक आशुतोष मौर्या, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय, ब्लाक प्रमुख आसफपुर ओम कृष्ण सागर एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य भैरो सिंह मौर्य ने सयुक्त रूप से लोकार्पण किया। स्कूल चलो अभियान रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि आशुतोष मौर्या ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। श्री मौर्या ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में चयनित 14 छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान विधायक संग अतिथियों ने वन महोत्सव के अवसर पर विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण किया। विधायक श्री मौर्या ने कहा कि वृक्ष प्राण दायिनी है। पेड़ हमारे जीवन के लिए सुरक्षा दायक हैं। उन्होंने कहा कि वन महोत्सव केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि प्रकृति की रक्षा का संकल्प है। वन विभाग के द्वारा वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच पर्यावरण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त छात्र – छात्राओं को विधायक आशुतोष मौर्या व रेंजर मनोज यादव द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने सुंदर-सुंदर कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी साथ ही स्वच्छता के ऊपर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया जिसे देखकर विधायक जी ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान धर्मपाल सिंह, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष वीरपाल सिंह, विद्यालय संरक्षक धूम सिंह यादव, वीरेंद्र सिंह, विनोद यादव, कुंवर सेन, चित्रा, उमेश चंद्र, हिमानी वार्ष्णेय, हेमलता, अंजुम बुशरा, ए.आर.पी. मनजीत सिंह, मचिन मिश्रा, रानी, सौरभ आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बलराम श्रीवास्तव को प्रथम गीत गुलमोहर सम्मान-2026 आचमन फाउंडेशन की ‘गीत निशा’ में गूंजे सुर

Spread the loveबदायूँ। साहित्य, संस्कृति और कला को समर्पित संस्था ‘आचमन फाउंडेशन’ के तत्वावधान में …