बदायूं। जनपद में अपराधियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से आठ वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इनमें उघैती थाना पुलिस ने चार वारंटियों को पकड़ने में सफलता हासिल की।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में महानगर निवासी पुत्तू, सोनियाखेड़ा निवासी अमरपाल, खंडुआ निवासी रायसाहब और रघुनाथपुर पिपरी निवासी सतीशचन्द उर्फ हप्पू शामिल हैं। सभी आरोपी न्यायालय से जारी वारंट के तहत गिरफ्तार किए गए। आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद सभी को संबंधित न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
Budaun Amarprabhat