बदायूं। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत परिवहन विभाग ने विशेष प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए ओवरलोडिंग में चार वाहनों को सीज कर दिया। इनसे 1.35 लाख रुपये जुर्माना सरकारी खजाने में जमा कराया गया। इसके अलावा बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, मोबाइल पर बात करते हुए और गलत दिशा में वाहन चलाने पर 104 वाहनों के चालान किए गए। विभाग ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित सफर करने की अपील की है।
Budaun Amarprabhat