कादरचौक पुलिस की प्रभावी पैरवी पर एडीजे-09 न्यायालय ने सुनाया फैसला
बदायूँ। ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत बदायूँ पुलिस की प्रभावी पैरवी से एनडीपीएस एक्ट के एक अभियुक्त को न्यायालय ने दंडित किया है। मामला 19 जुलाई 2020 का है, जब कादरचौक थाना क्षेत्र के ग्राम बेहटा डम्बर नगर निवासी अनवर पुत्र असगर के कब्जे से 7.400 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद हुआ था। पुलिस ने मामले में विवेचना पूरी कर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया था। मॉनीटरिंग सेल, कादरचौक पुलिस और अभियोजन पक्ष की प्रभावी पैरवी के बाद 2 नवंबर 2026 को एडीजे-09 न्यायालय ने अभियुक्त अनवर को जेल में बिताई गई अवधि के कारावास तथा पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
Budaun Amarprabhat