Breaking News

यूपी बोर्ड परीक्षा 2027: 103 केंद्रों की होगी जांच, एसडीएम को दो दिन की मोहलत

Spread the love

बदायूं। यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 को नकलविहीन और सुचारू ढंग से कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले में प्रस्तावित 103 परीक्षा केंद्रों का एसडीएम दो दिन में स्थलीय परीक्षण कर रिपोर्ट देंगे। बुधवार को डीएम अवनीश राय ने बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि विवादित और डिबार विद्यालयों को परीक्षा केंद्र न बनाया जाए।

जिले में इस बार 68,035 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे, जो पिछले वर्ष से 90 अधिक हैं। प्रस्तावित केंद्रों में सदर तहसील के 41, बिल्सी के 21, बिसौली के 18, दातागंज के 17 और सहसवान के छह केंद्र शामिल हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दिनेश मस्ताना बाल्मीकि बने सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष

Spread the loveमुजरिया। समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र दिवाकर ने संगठन का …