Breaking News

दातागंज में क्षत्रिय समाज का सम्मेलन, विधायक बब्बू भैया को तीसरी बार जिताने का लिया संकल्प

Spread the love


दातागंज। ढिलवारी इंटर कॉलेज में आयोजित क्षत्रिय समाज के सामाजिक सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। सम्मेलन में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया को तीसरी बार जिताने और योगी आदित्यनाथ को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया।

विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि दातागंज में सभी वर्गों के लोग उनके परिवार का हिस्सा हैं। जनता के सहयोग और आशीर्वाद से क्षेत्र में विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने आगे भी क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की बात कही। सम्मेलन में महाराणा प्रताप ट्रस्ट के पदाधिकारियों सहित कई वक्ताओं ने विचार रखे। विधायक पुत्र एवं ब्लॉक प्रमुख अतेन्द्र विक्रम सिंह ने भी लोगों से समर्थन की अपील की। कार्यक्रम का संचालन अमित कुमार सिंह ने किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

राष्ट्र में पुलिस की भूमिका पर स्कूली बच्चों की प्रतियोगिता संपन्न

Spread the loveपुलिस स्मृति व राष्ट्रीय एकता दिवस पर हुआ आयोजन बदायूं।पुलिस स्मृति दिवस एवं …