Breaking News

गरीब निवेशकों की संपत्ति हड़पने वालों की सम्पति जब्त एवं गिरफ्तारी के मुख्यमंत्री के आदेश

Spread the love

गरीब निवेशकों की संपत्ति हड़पने वालों की सम्पति जब्त एवं गिरफ्तारी के मुख्यमंत्री के आदेश ।
गरीबो के हक की लड़ाई लड़ता रहुगा:- महेश गुप्ता
प्रमुख सचिव गृह को आदेश
संपत्ति भी की जाएगी जप्त।
फोटो
बदायूं l सैकड़ो निवेशकों की करोड़ों की संपत्ति डकार ने के मामले में आरोपी सूर्यकांत मौर्य और उसके भाई शशीकांत मौर्य की दिक्कतें और बढ़ सकती हैं l 50 50 हजार के इनामी इन आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई को लेकर आज पूर्व राज्य मंत्री शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की l सीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इनामी भगोड़े आरोपियों की गिरफ्तारी और उनकी संपत्ति सीज करने के प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद को निर्देश भी जारी कर दिए l पूर्व राज्य मंत्री ने भी कहा है गरीबो ने अपने खून पसीने की कमाई में इकटठे पैसे को इस कम्पनी में जमा किये लेकिन कम्पनी ने इन लोगो के साथ धोखा किया है।
गरीबों की मेहनत की कमाई हड़पने वालों को किसी सूरत में छोड़ नहीं जाएगा और प्रत्येक गरीब को उसकी पाई पाई वापस कराई जाएगी l
अमर ज्योति यूनिवर्स निधि लिमिटेड के माध्यम से बदायूं में सैकड़ो की संख्या में निवेश को ने अधिक मुनाफा कमाने के लिए अपनी रकम लगाई थी l इस कंपनी के बरेली निवासी सूर्यकांत मौर्य और उसके भाई शशीकांत मौर्य रकम लेकर फरार हो गए lअपनी रकम गवा चुके निवेशक काफी परेशान हैं और पिछले दिनों उन्होंने आरोपी सूर्यकांत मौर्य और शशिकांत के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस के अफसर और शहर विधायक महेश गुप्ता से मुलाकात की थी lशहर विधायक महेश गुप्ता ने एसएसपी बदायूं से मुलाकात कर कार्यबाही की मांग की।इस पर एस एस पी की ओर से दोनों के खिलाफ 25-25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर दिया गया बाद में डीआईजी अजय कुमार साहनी ने दोनों के खिलाफ 50-50 का इनाम घोषित कर दिया lइस घटनाक्रम को लेकर मालवीय आवास गृह पर धरना भी चला उसमें शहर विधायक महेश गुप्ता ने निवेशकों को आश्वासन दिया कि इस प्रकरण को माननीय मुख्यमंत्री जी के सामने पेश करेंगे। परेशान निवेशकों की आवाज को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने के लिए आज पूर्व राज्य मंत्री और शहर भाजपा विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर पहुंच कर मुलाकात की l विधायक ने पूरे मामले से मुख्यमंत्री को अवगत कराया और कहा कि सैकड़ो निवेशकों की करोड़ों की संपत्ति डकारने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए l गरीब निवेशको ने अपना पेट काटते हुए अधिक मुनाफे के लिए अपनी रकम कंपनी में जमा की थी l सभी गरीब निवेशक काफी परेशान हैं l पूर्व राज्य मंत्री की बात को गंभीरता से सुनते हुए मुख्यमंत्री ने तत्काल ही प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद को आरोपी और फरार चलाएं इनामी लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई थे निर्देश दिए और यह भी निर्देश दिए कि उनकी संपत्ति जप्त की जाए l मुख्यमंत्री के आदेश के बाद से यह है कि अब फरार चल रहे इनामी सूर्यकांत और शशिकांत की मुसीबत और ज्यादा बढ़ जाएगी l
बॉक्स
गरीव निवेशकों के हक की लड़ाई लड़ता रहूंगा।
गरीब निवेशकों का धन डकारने वालों को किसी हालत में छोड़ा नहीं जाएगा उन्होंने इस मामले को लेकर आज मुख्यमंत्री से मुलाकात की l मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव गृह को आरोपियों की गिरफ्तारी कर उनकी संपत्ति जप्त करने के निर्देश दे दिए हैं l उनका प्रयास है कि गरीब निवेशकों को उनकी रकम वापस हो। महेश चंद गुप्ता , पूर्व राज्य मंत्री एवं शहर विधायक बदायूं
इस अवसर पर एड0 अरविद पाल सिंह परमार महासचिव जिला बार एसोसिएशन बदायूं एवं जिला उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र गुप्ता मौजूद रहे


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जैन संत बालाचार्य अभिनंदन सागर जी का बिल्सी में मंगल प्रवचन

Spread the loveबिल्सी। बिसौली रोड स्थित श्री पदम प्रभु दिगंबर जैन अतिशय तीर्थ क्षेत्र पद्मांचल …

error: Content is protected !!