Breaking News

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Spread the love

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
घर में जन्मदिन पार्टी का निमंत्रण पत्र देकर रिस्तेदारी से लौट रहा था घर

पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया

कुंवर गांव ।थाना क्षेत्र के गांव पड़ौलिया के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी जिसमें उसकी मृत्यु हो गई पुलिस ने एंबुलेंस के द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया ।
प्रताप पुत्र रतनलाल उम्र 25 वर्ष निवासी गांव कटैया थाना मुजरिया सोमवार देर रात लगभग 10 बजे कुंवर गांव थाना क्षेत्र के गांव कैली में अपने रिस्तेदार के यहां निमंत्रण पत्र देकर लौट रहा था बताया जाता है कि प्रताप के घर में किसी बच्चे का जन्मदिन पार्टी थी ।देर रात आंवला बदायूं मार्ग पड़ौलिया के पास किसी अज्ञात वाहन ने जबरदस्त टक्कर मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस व थाना पुलिस ने एंबुलेंस द्वारा युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है वहीं पुलिस ने मृतक के परिवार वालों को सूचना दे दी है मंगलवार को युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा ।।

इस संबंध में इंस्पेक्टर वीपी सिंह का कहना है कि अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी थी उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा ।।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नए एसडीएम गौरव आर्य ने संभाला पदभार, जनसमस्याओं का समाधान पहली प्राथमिकता

Spread the loveबिल्सी नवनियुक्त उपजिलाधिकारी गौरव आर्य ने तहसील में पदभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण …