आज दिनांक 8 जुलाई को 12:00 बजे जिलाधिकारी को 8 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा जिसकी दूसरी छाया प्रति 3:00 बजे कृषि निदेशक बदायूं को सोपा कृषि निदेशक महोदय ने 48 घंटे के अंदर जनपद की सभी सोसाइटियों पर डीएपी पहुंचने का पूर्ण आश्वासन दिया तथा भविष्य में खाद की कमी ना आने का वायदा भी किया
1 तहसील प्रशासन द्वारा अंश निर्धारण में कमी करके किसानों से अवैध वसूली जा रही है जब के कमी तहसील प्रशासन की यह तहसील प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए
2 आज शासन के आदेश अनुसार बिना आधार के कोई भी सरकारी लाभ जनता को मिल नहीं सकता किंतु आधार बनवाने को किसान पूरे पूरे दिन लाइन में लगा रहता है तब भी आधार कार्ड नहीं बनता आधार कार्ड की व्यवस्था सुचारू रूप से की जाए
3 सम्मान निधि को शासन ने फार्मिंग रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य कर दिया गया है जबकि तहसील प्रशासन द्वारा किसानों के अंश निर्धारण में कमी करके सम्मान निधि से किसानों को वंचित कर दिया गया जो शिकायत करने पर भी तहसील प्रशासन सही नहीं कर रहा है
4 किसानों को पूरे जनपद में डीएपी नहीं मिल पा रही है जबकि दुकानों पर डीएपी ओवर रेट में मिल रही है
5 विद्युत विभाग द्वारा किसानों से निजी ट्यूबवेल बनवाने के लिए पूरा पैसा जमा कर लिया जाता है किंतु सामान पूरा नहीं दिया जाता जिसकी कीमत लगभग ₹10000 होती है
6 सरकारी स्कूल बंद करके शासन ने प्राइवेट स्कूल वालों को जनता से लूटने का खुला लाइसेंस दे रखा है जो प्राइवेट स्कूल वाले किताब ड्रेस और फीस के नाम पर अवैध धनउगाई कर रहे हैं किंतु उनके विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं
7 बदायूं जनपद में मक्का की खेती बहुत बड़े पैमाने पर हुई है किंतु प्रशासन द्वारा मक्का की खरीद को कोई सेंटर नहीं लगाई गई है जिससे किसानों को व्यापारियों के द्वारा मक्का के बाजिव मूल्य नहीं मिल पा रहे हैं
8 आज के समय में जनता को जन्म प्रमाण पत्र एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए महीनों तहसील के चक्कर काटने पड़ते हैं जितने चक्कर तो कार्यालय के बंदूक का लाइसेंस बनवाने के लिए भी नहीं करने पड़ते थे
अतः उपरोक्त समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत पूरे जनपद में चौपाल लगाकर शासन की इस नीति के बारे में जागरूक करेगी तथा जनपद की प्रत्येक तहसीलों में धरना प्रदर्शन कर तहसीलदार एवं एसडीम महोदय का घेराव करेगी जिसकी शुरुआत बिल्सी तहसील से 15 जुलाई को धरना प्रदर्शन कर शुरू कर दी जाएगी जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष रामा शंकर शंख धार जिला प्रभारी झा झ न सिंह जिला महासचिव नरेंद्र सक्सेना मंडल सचिव विनोद सक्सेना नगर अध्यक्ष हारून घोष जिला सचिव नूरुद्दीन मीडिया प्रभारी शहादत अली आज मौजूद रहे
जय जवान जय किसान
जय टिकैत है जय टिकैत परिवार
Budaun Amarprabhat