ग्राम जगत से अपहर्त हुई अपहर्ता के संबंध मे वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना अलापुर पर मु0अ0सं0 231/2025 धारा 137(2)/87 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद बदायूँ के निर्देशन में तत्काल अपहर्ता को सकुशल शीघ्र – अति शीघ्र बरामदगी करने हेतु टीम गठित की गयी। *थाना अलापुर पुलिस* टीम द्वारा दिनांक 11.07.2025 को सर्विलांस टीम की मदद से अपहर्ता को थाना शिवाजीनगर जनपद गुरूग्राम हरियाणा पहुँचकर स्थानीय पुलिस को साथ लेकर अपहर्ता व अभियुक्ता रचना उर्फ अभि पुत्री देवकी प्रसाद नि0 ग्राम मुखरजीनगर जिंदल हास्पिटल डींग रोड थाना कुबेरगेट जनपद भरतपुर राजस्थान उम्र करीब 22 वर्ष के साथ मौजूद मिली।
*अपहर्ता उपरोक्त ने पूछताछ पर बताया* कि मेरी उम्र 15 वर्ष है मै इंस्टाग्राम चलाती हूँ मेरी दोस्ती इंस्टाग्राम के माध्यम से रचना उर्फ अभि पुत्री देवकी प्रसाद नि0 ग्राम मुखरजीनगर जिंदल हास्पिटल डींग रोड थाना कुबेरगेट जनपद भरतपुर राजस्थान से हो गयी थी। हम दोनो एक दूसरे से बात करने लगे थे व प्यार करने लगे थे। दिनांक 09.07.2025 को रचना कस्बा सखानूँ थाना अलापुर बदायूँ आयी थी जिन्होने मुझे फोन कर बुलाया और हम दोनो एक दूसरे से शादी करने के लिए हरियाणा चले गये थे जहाँ पर रचना (पति) व मैने मन्दिर में एक दूसरे से शादी कर ली थी और यही पर रह रहे हैं। पुलिस टीम द्वारा मौके पर ही आवश्यक कार्यवाही करते हुए अपहर्ता व अभियुक्ता को महिला आरक्षी व स्थानीय पुलिस की मदद से बरामद कर शेष आवश्यक कार्यवाही की गयी। अपहर्ता उपरोक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष अन्तर्गत धारा 183 बीएनएसएस के बयान हेतु पेश किया गया व अभियुक्ता को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
*नाम पता गिरफ्तार अभियक्ता :-*
रचना उर्फ अभि उम्र करीब 22 वर्ष पुत्री देवकी प्रसाद नि0 ग्राम मुखरजीनगर जिंदल हास्पिटल डींग रोड थाना कुबेरगेट जनपद भरतपुर राजस्थान हाल पता मकान नं0 430/23 हीरानगर पैपसी वाली गली थाना शिवाजीनगर जनपद गुरूग्राम हरियाणा।
Budaun Amarprabhat