Breaking News

पिता का सपना साकार करने के लिए केदारनाथ लिए पैदल निकला कुंवर गांव का बेटा

Spread the love

पिता का सपना साकार करने के लिए केदारनाथ लिए पैदल निकला कुंवर गांव का बेटा

हरिद्वार से जल भरकर चढ़ायेगा केदारनाथ धाम

कुंवर गांव।नगर कुंवरगांव में रहने वाले गिरीश चंद्र झां का बेटा चेतन शर्मा कुंवर गांव से पैदल ही केदारनाथ धाम जल चढाने के लिए नगर से रवाना हो गया है वह हरिद्वार से जलभरकर केदारनाथ धाम चढ़ायेगा आपको बता दें कि नगर में रहने गिरीश चन्द्र झा एक छोटी सी दुकान में कारपेंटर का कार्य करते हैं उनका सपना था कि वह हरिद्वार से गंगाजल लेकर केदारनाथ धाम में भोलेनाथ को जल चढायें,लेकिन वह अस्वस्थ होने के कारण नहीं जा सके और अपना यह सपना साकार नहीं कर सके,हांलाकि
वह कई गत बर्षों से कुंवर गांव जत्थे के साथ हरिद्वार से जल लाकर नगर कुंवरगांव में भोलेनाथ को चढ़ाते चले आये हैं,केदारनाथ धाम जल चढाने की उनकी इस इच्छा को पूर्ण करने के लिए उनका बेटा चेतन शर्मा ने मन में ठानी और वह शुक्रवार को सुबह छः बजे घर से रवाना हो गए हैं कुंवर गांव से केदारनाथ धाम की दूरी लगभग 474 किलोमीटर है जहां वह शनिवार शाम तक बिलारी लगभग 100 किलोमीटर तक प्रस्थान कर चुके हैं । लोग चेतन शर्मा के फोटो वीडियो शोशल मीडिया पर डालकर भी उत्साहवर्धन कर रहे हैं ।
कुंवर गांव से गुड्डू रस्तोगी की रिपोर्ट


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सीएम योगी से मिले विधायक महेश गुप्ता, पार्क, स्कूल और फायर स्टेशन समेत कई मांगें रखीं

Spread the loveबदायूं शहर में सार्वजनिक पार्क बनाने व ग्रामीण क्षेत्रों में नए राजकीय हाईस्कूल …

error: Content is protected !!