Breaking News

“एक पौधा माँ के नाम” के अंतर्गत विमलेश गुप्ता ने कैपिटल पब्लिक स्कूल में किया पौधरोपण

Spread the love

बदायूं। “एक पौधा माँ के नाम” के अंतर्गत पौध-रोपण का कार्यक्रम श्रीमती विमलेश गुप्ता के मुख्यआतिथ्य में कैपिटल पब्लिक स्कूल में मनाया गया।
महिला पतंजलि योग पीठ की बदायूं इकाई ने पौधरोपण का ब्रह्द कार्यक्रम बाबा कॉलोनी स्थित कैपिटल पब्लिक स्कूल में फलों एवं फूलों के पौधों का रोपण कर के किया। कार्यक्रम की मुख्यातिथि विमलेश कुमारी पत्नी महेश चंद्र गुप्ता (शहर विधायक) ने अपने सम्बोधन में कहा कि वृक्ष को लगाना ही काफी नहीं बल्कि उनकी देखभाल करना उससे भी अधिक महत्वपूर्ण है, प्रयत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। सभी को ऐसे समाज से जुड़े हुए कार्यक्रमों को करते रहना चाहिए।

मुख्य अतिथि का स्वागत पतंजलि योग पीठ की जिला प्रभारी श्रीमती उमा वार्ष्णेय ने किया। प्रथम पौधा एक छोटी सी बच्ची अनवी रस्तोगी के द्वारा रोपण किया गया।
इस कार्यक्रम में शैली शर्मा, दीप्ति गुप्ता, सीमा रस्तोगी, कंचन रस्तोगी, रीता, रश्मि, मंजू गुप्ता, आलता, विनीता सक्सेना, सुनीता, प्रेमलता आदि योग समिति की बहनों के साथ भाई लोग भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन रवीन्द्र वार्ष्णेय “रवि” ने किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में फॉगिंग न होने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, रातभर परेशान हो रहे लोग

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। नगर में लंबे समय से फॉगिंग नहीं होने के कारण मच्छरों …

error: Content is protected !!