Breaking News

वॉलीबॉल टूर्नामेंट: रंपुरिया ने बांस बरोलिया को दो-एक से हराया

Spread the love

वॉलीबॉल टूर्नामेंट: रंपुरिया ने बांस बरोलिया को दो-एक से हराया

बिल्सी। नगर के बदायूं रोड पर स्थित मैदान पर रविवार को एवेंजर प्रीमियर लीग वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसका नगर पालिका अध्यक्ष पति ओमप्रकाश सागर ने फीता काटकर शुभारंभ किया। जिनका आयोजकों ने फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। उन्होनें कहा कि खेल युवाओं को बहुत ही जरुरी है। खेलकूद से युवाओं का मानसिक और शारीरिक विकास काफी तेजी होता है। इसलिए हर युवा को खेल को अपने जीवन एक हिस्सा बनाना चाहिए। यहां पहला मैच बांस बरौलिया और रंपुरिया की टीमों के बीच हुआ। जिसमें रंपुरिया की टीम ने बांस बरोलिया को दो-एक से हराकर मैच जीत लिया। इस मौके पर आयोजक सुमित वार्ष्णेय, डॉ. सुनील कुमार, जीतू सैनी, हरपाल सिंह, इशू माहेश्वरी, सनी ठाकुर, अनु असावा, दीपक कुमार, तेजस्वी सागर, सुमित कुमार, प्रवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पर्यावरण संरक्षण: कछला एवं उसहैत क्षेत्र में रोपे गए 400 पौधे, खनन पट्टा धारक के प्रतिनिधि ने की पहल

Spread the loveकछला। जनपद के कछला एवं उसहैत क्षेत्र में पर्यावरण संतुलन और हरियाली के …