Breaking News

पतंग उड़ाते समय छात्र छत से गिरा, हुई दर्दनाक मौत

Spread the love

पतंग उड़ाते समय छात्र छत से गिरा, हुई दर्दनाक मौत

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव खैरी शनिवार की शाम एक छात्र पतंग उड़ाते समय छत से नीचे गिर गया। जिसके सिर में गंभीर चोट लगने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। छात्र की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के गांव खैरी निवासी सोनू माहेश्वरी का 11 वर्ष की पुत्र शिवम माहेश्वरी गांव नगला डल्लू स्थित रामदास-ब्रजलाल मैमोरियल इंटर कालेज में कक्षा दो में पढ़ता था। शिवम शनिवार की शाम अपने घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। पतंग उड़ाते समय अचानक से उसका पैर फिसल जाने से वह घर की छत से पिछवाड़े सड़क पर जाकर गिरा। जिसके सिर में गंभीर चोट आई थी। आनन-फानन में परिवार के लोग उसे इलाज के लिए गांव में एक निजी चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शिवम की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर बिल्सी में चला वृहद वृक्षारोपण अभियान

Spread the loveविधायक हरीश शाक्य के नेतृत्व में लगाए गए छायादार एवं फलदार पौधे, पर्यावरण …

error: Content is protected !!