Breaking News

उझानी में अलग – अलग सड़क हादसे में 6 लोग घायल हुए

Spread the love

उझानी में अलग – अलग सड़क हादसे में 6 लोग घायल हुए

बदायूं के थाना सहसवान क्षेत्र के भवानीपुर खल्ली गांव के रहने वाले 35 वर्षीय रामेश्वर पुत्र अंतराम व 30 वर्षीय अवनीश पुत्र लालाराम रविवार की दोपहर बाइक द्वारा थाना उझानी क्षेत्र के अल्लापुर चमारी गांव में अपनी ससुराल जा रहे थे । तभी अल्लापुर चमारी गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई । जिससे रामेश्वर व अवनीश गंभीर रूप से घायल हो गए । घायलों को उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया । जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया । वहीं थाना उझानी क्षेत्र के बरेली – मथुरा हाइवे पर पीरनगर गांव के समीप बाइक फिसलने से थाना उझानी क्षेत्र के अहिवारा गांव का रहने वाला 30 वर्षीय मनोज पुत्र भूरे सिंह, 28 वर्षीय तीजा देवी पत्नी मनोज व मनोज का तीन माह का बच्चा समेत एक 46 वर्षीय महिला घायल हो गए। एम्बुलेंस ने चारों घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश: क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी का बिसौली में हुआ भव्य स्वागत

Spread the loveसंवाददाता आई एम खान बिसौली। भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय …

error: Content is protected !!