बदायूं के सिंह हवेली के पास बुआ के घर से लौट रही भतीजी की बाइक से गिरकर हुई मौत
जनपद बरेली के कस्बा फरीदपुर का रहने वाला 30 वर्षीय अंकित पुत्र सोनपाल थाना वजीरगंज क्षेत्र के करकटपुर में रहने वाली अपनी 35 वर्षीय बहन ममता पत्नी सतेंद्र के साथ थाना उझानी क्षेत्र के बमनौसी गांव में अपनी बुआ के यहां आया था । बुआ के घर से सतेंद्र अपनी बहन ममता के साथ बाइक द्वारा अपने घर फरीदपुर जा रहा था। तभी रविवार को सात बजे के लगभग थाना उझानी क्षेत्र के सिंह हवेली के समीप पीछे बैठी ममता चलती बाइक से गिर गई । ममता को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां चिकित्सको ने ममता को मृत घोषित कर दिया । सूचना पर पहुंची पुलिस ममता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजने की तैयारी कर रही है। ममता की मौत से परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल है।
Budaun Amarprabhat