Breaking News

लकड़ी भरे ट्रैक्टर ट्राली की ने वाइक सवार युवक को मारी जबरदस्त टक्कर

Spread the love

लकड़ी भरे ट्रैक्टर ट्राली की ने वाइक सवार युवक को मारी जबरदस्त टक्कर

वाइकसवार युवक की हुई मौत,पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

कुंवर गांव । वाइक सवार युवक को
लकड़ी भरी ट्रैक्टर ट्राली ने सामने से जबरदस्त टक्कर मार दी जिसमें वाइकसवार युवक की मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रेक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार
पूरी घटना गंगा एक्सप्रेस-वे के नीचे
वनकोटा गरूईया के बीच की है जहां सोमवार देर शाम बाइक सवार 28 वर्षीय युवक सुभाष पुत्र ऋषिपाल निवासी लाही फरीदपुर अपनी
बहिन प्रीति निवासी हैवतपुर बिल्सी से तेहरवीं की दावत खाकर बापस लौट रहा था कि रास्ते में तेज रफ्तार में आ रहे ट्रैक्टर ट्राली ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया,घटना के बाद राहगीरों ने पुलिस को घटना की सूचना दी, सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए बरेली रैफर कर दिया परिवार वाले युवा को बरेली ले जा रहे थे जहां युवक सुभाष ने रास्ते में दम तोड़ दिया पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था जहां मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया । टक्कर मारने के बाद चालक मौके से फरार हो गया ।पुलिस ने लकड़ी भरी ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे लेकर थाने में खड़ा करा दिया है पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
इस संबंध में थाना प्रभारी वेदपाल सिंह ने बताया कि एक्सीडेंट की सूचना मिली थी मौके पर युवक की मौत हो चुकी थी जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रैक्टर चालक की तलाश है ट्रैक्टर ट्राली मुजरिया थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
कुंवर गांव से गुड्डू रस्तोगी की रिपोर्ट


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विकास और सुशासन में बदायूं जिला पंचायत प्रदेश में अव्वल, केंद्रीय मंत्री ने दी बधाई

Spread the loveअमर प्रभात ब्यूरो बदायूं। उत्तर प्रदेश में उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर बदायूं …

error: Content is protected !!