Breaking News

आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई कराए जाने की मांग

Spread the love

सहसवान: एक युवती ने स्वेच्छा से बरेली निवासी एक युवक से प्रेम विवाह कर लिया। अब युवती के परिवार वाले उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। युवती ने एसएसपी बरेली को शिकायती पत्र भेज कर सुरक्षा दिलाए जाने और आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई कराए जाने की मांग की है।
सहसवान के एक मुहल्ला निवासी युवती ने एसएसपी बरेली को भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि वह बालिग है। उसके परिवार वाले उसकी शादी कहीं और करना चाहते थे लेकिन वह बरेली निवासी एक युवक को पसंद करती है। 12 जुलाई को उसने अपनी मर्जी से बरेली निवासी युवक के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के साथ शादी कर ली है। वह अपने पति के साथ राजी खुशी रह रही है। इससे नाराज होकर उसके परिवार वाले और रिश्तेदार उसे व उसके पति को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। झूठी शिकायतें कर रहे हैं। युवती ने अपनी और अपने पति की जानमाल के खतरे की आशंका जताते हुए एसएसपी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र बहादुर सिंह का कहना था कि जिन लोगों से खतरे की आशंका जताई गई है। उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी। शिकायतकर्ता को सुरक्षा प्रदान की जाएगी।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के 120 श्रावक-श्राविकाएं माताजी के दर्शनार्थ अयोध्या रवाना

Spread the love ख़ास बातें श्री कल्पद्रुम महामंडल विधान में इन स्टुडेंट्स ने लिया था …

error: Content is protected !!