Breaking News

घर के बाहर सो रहे भाईयों को पीटकर किया घायल

Spread the love

घर के बाहर सो रहे भाईयों को पीटकर किया घायल

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव बैरमई बुजुर्ग में बृहस्पतिवार की रात अज्ञात लोगों ने घर के बाहर सो रहे दो भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद अज्ञात लोग मौके से फरार हो गए। पीड़ितों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी है। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के गांव बैरमई बुजुर्ग निवासी नेमचंद ने शुक्रवार की सुबह पुलिस को बताया गांव में वह अपने भाई भूरे के साथ घर के बाहर सो रहा था। तभी रात के करीब दो बजे तीन अज्ञात लोग आए और उन्होंने उनके साथ मारपीट करना शुरू कर दी। मारपीट में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ितों का कहना है अज्ञात लोग किसी चोरी की घटना को अंजाम देने के इरादे से आए थे। पुलिस ने दोनों घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए बिल्सी सरकारी अस्पताल भेजा है। साथ ही घटना की जांच शुरु कर दी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत जल एवं ऊर्जा संरक्षण पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the loveबरेली, 1 जून 2026ः रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार एवं मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर …

error: Content is protected !!