Breaking News

हार्टफुलनेस ध्यान केंद्र पर तीन दिवसीय ध्यान शिविर का शुभारंभ

Spread the love

आज नगर के प्रीत विहार कॉलोनी स्थित हार्टफुलनेस ध्यान केंद्र पर तीन दिवसीय ध्यान शिविर का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जिज्ञासुओं ने प्रतिभाग किया। जोनल कोआर्डिनेटर अनुज सक्सेना ने उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए मेडीटेशन के बारे में बताते हुए कहा कि हार्टफुलनेस ध्यान हमें अपने हृदय की आवाज को सुनकर उसका अनुसरण करने के लिए प्रेरित करता है। आजकल की भाग- दौड़ से भरी जिंदगी में हम सभी को रिलेक्स होने के लिए कुछ पलों की आवश्यकता है जिसके लिए ध्यान का अभ्यास हमारी सहायता करता है। केंद्र समन्वयक संतोष सक्सेना ने कहा कि जब भी हम मंदिर में ईश्वर के दर्शन के लिए जाते हैं तो आंखे हमारी सबसे पहले बंद हो जाती हैं, इसका अर्थ है कि हम सभी उसको अपने हृदय में अनुभव करना चाहते हैं और इसी तरह ध्यान का अभ्यास भी हमें ईश्वरीय उपस्थिति का अनुभव कराता है। प्रशिक्षक नीरज कुमार ने सभी को हार्टफुलनेस रिलेक्सेशन का अभ्यास कराया‌ तथा प्रशिक्षक अशोक कुमार ने सभी से आभार व्यक्त करते हुए अनुरोध करते हुए कहा कि रविवार और सोमवार को भी सभी इसी उत्साह के साथ सपरिवार सम्मिलित हो। कार्यक्रम में विभिन्न जिज्ञासुओं ने भी ध्यान सत्र के उपरांत अपने अपने अनुभवों को सांझा करते हुए कहा कि मन में शांति का भाव और हल्कापन को महसूस कर रहे हैं। कार्यक्रम की सफलता में प्रशिक्षक लखन सिंह और स्वयं सेवक कीर्ति कुमार गोयल, सुरेंद्र सक्सेना, विवेक कुमार, रुपेंद्र पाल, केसरी सिंह, प्रिंसी, रेखा, स्मिता रस्तोगी आदि का विशेष सहयोग रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

“नारी की गरिमा “

Spread the loveसहनशीलता, संघर्ष, गरिमा की कहानी नारी तुमने हर पृष्ठ पर उकेरी है मन …

error: Content is protected !!