Breaking News

बैंक ऑफ़ बड़ौदा के 118 वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

बैंक ऑफ़ बड़ौदा के 118 वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

बदायूँ: 19 जुलाई। बैंक ऑफ़ बड़ौदा के 118 वें स्थापना दिवस पर जोगीपुरा स्थित बैंक ऑफ़ बड़ोदा की मुख्य शाखा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ दीप प्रज्वलन कर व मुख्य अतिथि समाजसेवी अशोक खुराना द्वारा केक काटकर किया गया। कार्यक्रम में जनपद के गणमान्य ग्राहकों ने प्रतिभाग किया । इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि बैंक के ग्राहक कंचन गुप्ता, मोबीन सैफी, राशिद खान, प्रमोद गुप्ता, अब्दुल लतीफ, नूरुसबा नकवी, अजीत कुमार सिंह रहे।
इस कार्यक्रम में ग्राहकों को बैंक अधिकारियों द्वारा साइबर फ्रॉड, डिजिटल एरेस्ट एवं अन्य विषयों की विस्तार से जानकारी दी गई। ग्राहकों ने भी बैंक की बेहतर सेवा के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किये, जिनके अनुपालन के लिए मुख्य प्रबंधक विनोद कुमार सिंह ने आश्वासन दिया। इस कार्यक्रम में बैंक के ग्राहकों के अतिरिक्त जनपद के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विशाल भटनागर ने किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तीन घंटे में अपहृता बरामद, बाल अपचारी गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। अलापुर थाना पुलिस ने अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए …