Breaking News

दो कांवड़ियों की हरिद्वार जाते समय बिजनौर में सड़क हादसे में मृत्यु

Spread the love

उसावां- बदायूं। कस्बे के वार्ड नंबर एक के रहने वाले दो कांवड़ियों की हरिद्वार जाते समय बिजनौर में सड़क हादसे में मृत्यु हो गई , सूचना मिलने पर परिजन बिजनौर के लिए सुबह ही निकल गए ।
कस्बे के वार्ड एक निवासी अंकित शर्मा (30) पुत्र श्यामबाबू शर्मा , रंजीत सिंह (25) पुत्र नेकराम सिंह दोनों एक ही बाइक से शनिवार शाम को हरिद्वार से गंगाजल लेने के लिए निकले थे , रात्रि में बाइक अनियंत्रित होकर जनपद बिजनौर के थाना मंडावली क्षेत्र ग्राम भागवाला के समीप हरिद्वार हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गई , जिसमें दोनों कावड़ियां गम्भीर रूपसे घायल हो गए , सूचना पर मौके पर पहुंची मंडावली थाना पुलिस घायलों को लेकर बिजनौर के जिला अस्पताल पहुँची जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर शवों को मोर्चरी में रखा दिया , सुबह चार बजे मंडावली थाना पुलिस ने मृतक के घर वालों को फोन कर हादसे की जानकारी दी , हादसे की खबर मिलते ही दोनों युवकों के परिवारों में चीत्कार मच गया , सुबह पांच बजे परिजन बिजनौर के लिए निकल गए जिनकी देर रात तक आने की सम्भावना बताई जा रही है , दोनों मृतकों के दो दो बेटियां है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में थॉटफुल लीडरशिप प्रतिस्पर्द्धा में सीसीएसआईटी की वंशिका सक्सेना अव्वल

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डवलपमेंट- सीटीएलडी की …