Breaking News

वीडियो बनाने का आरोप लगाते सीएम पोर्टल पर शिकायत

Spread the love

उसहैत-कस्बा उसहैत निवासी बुजुर्ग सोहनपाल ने कटरा सहादतगंज के प्रधान पति सतीश कुमार,हल्दी व्यापारी राम अवतार खेत स्वामी अनवीर पर डरा धमका कर झूठे केस मे फसाने मारपीट कर 58हजार रुपये एक माह मे देने की बात जवरिया कहलवाकर एक वीडियो बनाने का आरोप लगाते सीएम पोर्टल पर शिकायत कर निष्पक्ष माहजांच कराकर कार्रवाई की गुहार लगाई है बुजुर्ग सोहनपाल ने वताया 7माह पूर्व थाना क्षेत्र के नगला शिंभू निवासी हल्दी व्यापारी राम अवतार पुत्र नत्थू लाल नेहल्दी के व्यापार मे उनका हिस्सा लगा कर खेत स्वामी अनवीर यादव के छह वीघा पूरे खेत की हल्दी कुल 2लाख 51हजार रुपए में खरीदी थी और बगैर बताएं पूरे खेत की हल्दी खुदवाकर गाड़ी में भरवा कर जयपुर जिले के गणेश कुमार लक्ष्मण कुमार एंड संस पर 17 दिसंबर 2024 को ले गया जहां 2लाख 14हजार 292 रुपये में हल्दी बेच दी वहीं कुछ हल्दी दूसरे स्थान पर बेचकर धनराशि अपने पास रख ली हल्दी बेचने के बाद राम अवतार ने जानकारी दी एक बिल भी दिया तो दूसरा बिल नहीं दिया 2 जुलाई 2024को मुझे राम अवतार ने खेत स्वामी अनवीर से फोन कराकर कटरा सहादतगंज बुलायाऔर दोनों लोग प्रधान पति सतीश यादव की कपड़े की दुकान पर ले गए सभी ने डरा धमका कर झूठी केस में फंसाने जान से मारने की धमकी मारपीट कर दबंगई के बल पर 58हजार रुपए की धनराशि बापस करने की बात लिखवा कर एक माह मे देने की बात जबरिया अंगूठा लगवा फैसला नाम लिखवा लिया बाद में डरा धमका कर बगैर दवाब की बात कहकर 58हजार रुपए वीडियो मे बुलवाकर वीडियो बनवा ली बाद मे धक्का मार कर दुकान से भगा दिया ।बुजुर्ग सोहनपाल ने सीएम पोर्टल पर शिकायत कर प्रधान पति सहित तीन लोगो के विरुद्ध निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की गुहार लगाई है ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

Spread the love पर्यावरण संरक्षण से ही विश्व सुरक्षित: सुनील कुमार जल संरक्षण से ही …

error: Content is protected !!